छत्तीसगढ़

CG BREAKING: ट्रैक्टर पलटने से 5 लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Shantanu Roy
17 Sep 2024 3:33 PM GMT
CG BREAKING: ट्रैक्टर पलटने से 5 लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू रोड पर मंगलवार को ट्रैक्टर पलटने से 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती कराया गया। घटना कापू थाना क्षेत्र की है। ग्राम धनपुरी निवासी दशरथ चौहान, मुकेश राठिया, धर्मेंद्र राठिया, संतोष यादव और हैम सिंह सहित 20-25 लोग नाटक मंडली चलाते हैं। सभी गणेश पूजा के अवसर पर नाटक करने के लिए धरमजयगढ़ के ग्राम बायसी गए थे। रात में इन्होंने वहां नाटक कार्यक्रम किया। सुबह सभी एक ही ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। तभी भोजपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई।


इससे उसमें सवार दशरथ चौहान, मुकेश राठिया, धर्मेंद्र राठिया, संतोष यादव और हैम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर पलटने के बाद घटना स्थल पर नाटक मंडली के लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। मामले की जानकारी तत्काल-112 को दी गई। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों और डायल 112 की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर में नाटक मंडली के लोगों के साथ ही नाटक का सामान भी लोड था। घटना में कुछ लोगों को मामूली चोट भी आई है। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। घटना का कारण तेज रफ्तार है। मामले में कापू पुलिस का कहना है कि, अस्पताल से तहरीर सूचना आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story