छत्तीसगढ़

CG BREAKING: नक्सलियों का 5 बंदूक, बैटरी, वायर और नक्सल साहित्य बरामद

Shantanu Roy
8 Aug 2024 12:26 AM IST
CG BREAKING: नक्सलियों का 5 बंदूक, बैटरी, वायर और नक्सल साहित्य बरामद
x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल के कुएंमारी और कुदालवाही के जंगलों में गश्त के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सल सामग्री मिली है। डीआरजी, बस्तर फाइटर और पुलिस की टीम ने नक्सलियों के डंप से 5 बंदूक, बैटरी, वायर और नक्सली साहित्य सहित कई वस्तुएं बरामद की है। टीम नियमित गश्त के दौरान अंदरूनी इलाकों में तलाशी अभियान चला रही थी। बरामद सामग्री में बंदूक, विस्फोटक और नक्सल प्रचार के साहित्य शामिल हैं। इस कार्रवाई से पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अपना शिकंजा और मजबूत कर लिया है। इस अभियान का क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों पर बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि वे नक्सलियों के खिलाफ अपनी रणनीति को और मजबूत करेंगे और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story