छत्तीसगढ़
CG BREAKING: जगरगुण्डा थाना क्षेत्र से 5 सक्रिय नक्सली गिरफ्तार
Shantanu Roy
1 Aug 2025 9:42 PM IST

x
छग
Sukma. सुकमा। जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादी संगठन में सक्रिय पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 1 अगस्त को स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त ऑपरेशन में की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन नक्सलियों की लंबे समय से निगरानी की जा रही थी और खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार नक्सली जगरगुण्डा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ताल्लुक रखते हैं और माओवादी संगठन के लोकल ओपरेशनल स्क्वॉड से जुड़े हुए थे।
इन पर पुलिस पर हमले, ग्रामीणों को डराने-धमकाने और सड़क निर्माण कार्यों में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है और इनके नेटवर्क से जुड़ी जानकारी खंगाली जा रही है। सुकमा पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने तक ऐसे अभियान जारी रहेंगे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





