छत्तीसगढ़

CG BREAKING: 3 शिक्षक और एक कर्मचारी बर्खास्त, जानिए क्या है वजह

Shantanu Roy
10 July 2024 11:06 AM GMT
CG BREAKING: 3 शिक्षक और एक कर्मचारी बर्खास्त, जानिए क्या है वजह
x
छग
Khairagarh. खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में कई साल से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जनपद पंचायत सीईओ ने 3 शिक्षकों और जिला शिक्षा अधिकारी ने एक कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में शिक्षकों के गायब रहने पर चिंता जताई थी। जिन्हें बर्खास्त किया गया है, उनमें शासकीय प्राथमिक शाला पांडुका के सहायक शिक्षक संजय कुमार ध्रुव, शासकीय प्राथमिक शाला करेला के सहायक शिक्षक महेंद्र वर्मा, शासकीय प्राथमिक शाला हीरावाही की सहायक शिक्षिका सीमा अग्रवाल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुढ़ीपार के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी भूपेंद्र सिंह बैंस ​​​​​​शामिल हैं। कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण वर्गीकरण नियंत्रण और अपील नियम 1966 -10 (8) के कार्रवाई की है।
Next Story