छत्तीसगढ़

CG BREAKING: कोरोना की वैक्सीन लगाने के बाद 3 छात्राएं बेहोश, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
5 Jan 2022 8:17 PM IST
CG BREAKING: कोरोना की वैक्सीन लगाने के बाद 3 छात्राएं बेहोश, मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर

बलरामपुर. कोरना के बढ़ते प्रकोप के बीच 3 जनवरी से पूरे देश में कोरना टीकाकरण 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए शुरू किया गया है. लेकिन छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर में कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद 3 छात्राएं बेहोश हो गई है और उन्हें आनन-फानन में सिविल लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बेहोश हुई तीनों बच्चियां बलरामपुर जिले के पशुपतिपुर हाई स्कूल की बताई जा रही है. जहां वैक्सीन लगने के बाद वे बेहोश हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है
वहीं इस घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप है और बच्चियों की बेहोशी के कारण का पता लगाया जा रहा है.
अस्पताल में छात्राओं को ऑक्सीजन भी लगाया गया है. परिजनों के मुताबिक वैक्सीन लगने के बाद उन्हें सास लेने में दिक्कतें होने लगी और वे एक-एक कर बेहोश होती गई. हालांकि प्रदेश में अब तक 2 लाख से अधिक बच्चों को वैक्सीन लग चुकी है और इसका कोई भी साइड इफेक्ट बच्चों में अब तक सामने नहीं आया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story