छत्तीसगढ़

CG BREAKING: 16 लाख के 2 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Shantanu Roy
27 Jun 2024 6:15 PM GMT
CG BREAKING: 16 लाख के 2 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
x
छग
Pakhanjoor. पखांजूर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पखांजूर में 16 लाख के 2 इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। झरिना नरेटी और चंद्रकला उइके ने महाराष्ट्र की गड़चिरौली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों पर 6 मुठभेड़ और 2 अन्य मामले में अपराध दर्ज है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में साय सरकार के बनने के बाद से लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

बीते बुधवार को दंतेवाड़ा में
लोन वर्राटू अभियान
के तहत 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। सरेंडर किए गए लोगों में 5 इनामी नक्सली भी शामिल थे। इन 5 नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम था। इन सभी ने SP गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। वहीं, बीते मंगलवार को भी मोहला मानपुर जिला पुलिस बल को मिली बड़ी सफलता मिली थी। नक्सलियो के बेनामी सम्पत्ति पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रेक्टर को जब्त कर 4 नक्सल सहयोगी गिरफ्तार किए थे।
Next Story