छत्तीसगढ़

CG BREAKING: आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत

Shantanu Roy
9 Sept 2024 11:46 PM IST
CG BREAKING: आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत
x
छग
Korba. कोरबा। कोरबा में सोमवार दो अलग-अलग मामलों में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला हरदी बाजार पुलिस थाना के महुआडीह इलाके का है। यहां खुले मैदान में मवेशी चरा रहे 15 साल के हरीश बिंझवार पर बिजली गिर गई। इस हादसे में हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। हरीश के पिता धर्म सिंह ने बताया कि बेटा गांव के पास ही मवेशी चराने गया हुआ। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने घर आकर बताया कि उनके बेटे की मौत हो गई है। वहीं दूसरा मामला रजगामार पुलिस चौकी का है। जहां एक पुजारी की मौत बिजली गिरने से हो गई। मृतक की पहचान जगत सिंह उरांव के रूप में हुई है। जगत सिंह के बेटे हेम सिंह ने बताया कि उनके पिता ने 14 साल पहले सन्यास ले लिया था। कुछ सालों तक पहाड़ों में जाकर तप किया। इसके बाद वापस लौटे थे, लेकिन घर नहीं आए। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र के ही शनि मंदिर में पूजा-पाठ करते थे।
Next Story