छत्तीसगढ़

CG BREAKING: 2 बाइक आपस में टकराई, एक युवक ने तोडा दम

Shantanu Roy
18 Oct 2024 6:40 PM GMT
CG BREAKING: 2 बाइक आपस में टकराई, एक युवक ने तोडा दम
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के घरघोड़ा रोड पर दो बाईक की आमने सामने से भीड़ंत हो गई। इससे एक युवक की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पतरापाली निवासी मनोज कुमार राठिया उम्र 24 वर्ष, उसका साथी लक्ष्मी नारायण बाईक पर सवार होकर रात करीब साढ़े 7 बजे भालूमार नर्सरी के पास पहुंचे थे, कि सामने से आ रही पैशन बाईक में सवार कोतबा निवासी नंद किशोर पैंकरा के साथ आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गया। इससे बाईक में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को ईलाज के लिए घरघोड़ा अस्पताल ले गए।


प्रारंभिक ईलाज के बाद डाॅक्टर ने मनोज कुमार राठिया को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में घरघोड़ा एसीडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि दोनों बाईक की टक्कर में एक की मौत व दो घायल हो गए हैं। घायलों का ईलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि घायल अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में उनके होश में आने के बाद पुलिस बयान लेगी। डायल 112 के आरक्षक बीरबल ने बताया कि नर्सरी के पास दुर्घटना होने के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद यह सूचना मिली कि
लैलूंगा
रोड पर औंरामुड़ा के पास भी सड़क दुर्घटना हुई है। जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर जानकारी मिली कि लगभग 40 साल का युवक तेज रफ्तार बाईक पर सवार होकर लैलूंगा की ओर जा रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल का बेहोश होने के कारण अभी उसका भी नाम व पता की जानकारी नहीं मिल सकी है। जिसे भी घरघोड़ा अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Next Story