छत्तीसगढ़

CG BREAKING: पूर्व जनपद अध्यक्ष सहित 11 कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन

Nilmani Pal
11 Sep 2021 8:03 AM GMT
CG BREAKING: पूर्व जनपद अध्यक्ष सहित 11 कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन
x
बड़ी खबर

रायपुर। तिल्दा के पूर्व जनपद अध्यक्ष वेदराम मनहरे का शनिवार को भाजपा में प्रवेश हो गया। दिल्ली में प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। मनहरे के साथ 10 और नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। मनहरे दो बार जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं, और धरसींवा इलाके में सतनामी समाज में प्रभाव भी रखते हैं। वे अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचे, और उन्हें डी पुरंदेश्वरी ने पार्टी में शामिल कराया।

वेदराम मनहरे के साथ भाजपा में प्रवेश करने वाले कांग्रेसियों में मिथलेश साहू, अध्यक्ष सरपंच संघ जनपद पंचायत तिल्दा और सरपंच ग्राम पंचायत परसदा, अभिषेक वर्मा, सरपंच पचरी, पुरनेंद्र नायक, संयुक्त महामंत्री रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी, अरुण भारद्वाज, सदस्य जनपद पंचायत तिल्दा शामिल हैं.

Next Story