छत्तीसगढ़

CG: लापता युवती का मिला शव, फैली सनसनी

Shantanu Roy
19 Nov 2024 12:06 AM IST
CG: लापता युवती का मिला शव, फैली सनसनी
x
छग
Kanker. कांकेर। कांकेर जिला के चारामा थाना क्षेत्र के शरारपारा में एक अनजान युवती का शव मिला है। शव इलाके के रामचंद्र देवांगन के घर से बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे रामचंद्र को अपने बेटे के कमरे पर एक अनजान युवती की लाश दिखी, जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। जब शव मिला रामचंद्र का बेटा दीपचंद देवांगन घर पर नहीं था। उनकी पत्नी भी अपने मायके गई हुई थीं। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि शव रामचंद्र के घर कैसे पहुंचा। वहीं दीपचंद का नंबर बंद आ रहा है। ऐसे में पुलिस फिलहाल दीपचंद की तलाश कर रही है। रामचंद्र की वेल्डिंग शॉप है। वहीं मृतक युवती की पहचान लिपिका देवांगन केर रूप में हुई है। लिपिका के पिता ने बताया कि वो रविवार शाम से गायब थी। परिवार उसकी तलाश में जुटा था, इसी बीच उसके शव मिलने की सूचना हमें मिली।
Next Story