छत्तीसगढ़
CG Board Exam 2027 Time Table जारी: 12वीं की परीक्षा 12 मार्च से, 10वीं की 13 मार्च से शुरू
jantaserishta.com
18 Nov 2026 6:05 PM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगी। वहीं, 10वीं की परीक्षा 13 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी।
12वीं की पहली परीक्षा हिंदी की होगी, जबकि 10वीं के विद्यार्थियों को पहले दिन तृतीय भाषा का पेपर देना होगा। मंडल ने फिजिकल ट्रेनिंग डिप्लोमा परीक्षा की समय-सारणी भी जारी की है। यह परीक्षा 12 से 20 मार्च तक होगी। विस्तृत टाइम टेबल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।
हायर सेकंडरी मुख्य परीक्षा में 12 मार्च को हिंदी, 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र और लेखा शास्त्र की परीक्षा होगी। 17 मार्च को संस्कृत, 19 मार्च को जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र का पेपर होगा। इसके बाद 24 मार्च को समाजशास्त्र, 29 मार्च को गणित और कम्प्यूटर एप्लीकेशन, जबकि 31 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
अप्रैल में 3 तारीख को इतिहास और व्यवसाय अध्ययन, 5 अप्रैल को भूगोल और भौतिक शास्त्र तथा 8 अप्रैल को मनोविज्ञान का पेपर होगा। हाईस्कूल परीक्षा की शुरुआत 13 मार्च को तृतीय भाषा के पेपर से होगी। इसमें संस्कृत, मराठी, उर्दू सहित अन्य भाषाएं शामिल हैं। 16 मार्च को अंग्रेजी, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान और 20 मार्च को विज्ञान की परीक्षा होगी।
इसके बाद 25 मार्च को हिंदी और 30 मार्च को गणित का पेपर होगा। 1 अप्रैल को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा होगी। इनमें रिटेल, आईटी और हेल्थ केयर जैसे विषय शामिल हैं। 5 अप्रैल को दृष्टिहीन और मूक-बधिर विद्यार्थियों के विशेष विषयों की परीक्षा होगी।
मंडल के निर्देश के मुताबिक परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। सुबह 9:05 बजे उत्तर पुस्तिकाएं और 9:10 बजे प्रश्न पत्र बांटे जाएंगे। इसके बाद 9:15 बजे से उत्तर लिखना शुरू होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले निर्धारित समय पर केंद्र में पहुंचना अनिवार्य होगा।
स्वाध्यायी विद्यार्थियों की प्रायोगिक और प्रोजेक्ट परीक्षाएं परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित की जाएंगी। जरूरत पड़ने पर ये परीक्षाएं छुट्टी के दिन भी कराई जा सकती हैं। परीक्षा अवधि में यदि कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी मंडल की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।
मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा की तारीख या समय में बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडलछत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएंChhattisgarh Board of Secondary EducationChhattisgarh Board 10th–12th examinations
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





