छत्तीसगढ़

छग बीजेपी चीफ दिल्ली में, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से की मुलाकात

Nilmani Pal
21 Oct 2022 11:48 AM GMT
छग बीजेपी चीफ दिल्ली में, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से की मुलाकात
x

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से मुलाकात की। इस दौरान बीते दो महीनों में हुई संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। माथुर ने कहा कि वे दीपावली के बाद नवंबर के प्रथम सप्ताह बाद रायपुर आएंगे।

रमन का ट्वीट -

नान मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से सॉलिसिटर जनरल पर लगाए गए झूठ बोलने के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सीएम बघेल पर निशाना साधा है। डॉ. रमन ने ट्वीट कर कहा कि दुर्भाग्यजनक तो है भूपेश बघेल जी की आप सुबह उठते ही झूठ की दुकान खोल लेते हैं। यह तथ्य कि आपको उच्च न्यायालय के जज से मिले, यह सॉलिसिटर जनरल के शब्द नहीं बल्कि आपके विश्वसनीय अधिकारी के व्हाट्सएप चैट का प्रमाण है। संवैधानिक पद पर बैठकर ऐसा झूठ बोलना आपको शोभा नहीं देता।


Next Story