छत्तीसगढ़

CG बिग ब्रेकिंग: रेल इंजन हुआ डिरेल, सड़क पर मच गई अफरा-तफरी

Admin2
16 Aug 2021 4:24 PM IST
CG बिग ब्रेकिंग: रेल इंजन हुआ डिरेल, सड़क पर मच गई अफरा-तफरी
x

फाइल फोटो 

बड़ा हादसा टला

बिलासपुर। तारबाहार अंडरब्रिज फाटक के पास एक गंभीर हादसा हुआ है। रेल इंजन डिरेल हो गया है। टेल इंड से सड़क पर इंजन उतरने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान रेल इंडन 500 मीटर तक सड़क पर दौड़ता रहा। हादसे में रेलवे को बड़ी क्षति हुई है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में अच्छी बात ये रही की जनहानि नहीं हुई है। वहीं सड़क पर रेल इंजन को दौड़ता देख लोगों में कौतूहल बना रहा।

Next Story