छत्तीसगढ़
CG BIG BREAKING: नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, माओवादी ढेर
Shantanu Roy
11 Aug 2024 12:01 AM IST

x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में आज मुठभेड़ हुई। इसमें एक माओवादी मारा गया। सुरक्षाबलों ने हथियार सहित नक्सली सामग्री बरामद की। जवानों ने उफनती इंद्रावती नदी पार कर अभियान को अंजाम दिया। दरअसल दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के थाना गीदम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इकेली,नेलगोड़ा तुमनार के आसपास जंगल पहाड़ियों में 10-15 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। सूचना के आधार पर जिला दंतेवाड़ा के डीआरजी बस्तर फाइटर्स ने क्षेत्र में नक्सल गश्त सर्च अभियान चलाया।
उफनती हुई इन्द्रावती की तेजधार को अपनी जान की परवाह न करते हुए जवानों ने नदी पार करके इस अभियान को अंजाम दिया। अभियान के दौरान डीआरजी बस्तर फाइटर्स की टीम पर माओवादियों ने नुकसान पहुंचाने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग रुकने के बाद घटनास्थल की सर्चिंग करने पर एक माओवादी का शव, हथियार और नक्सल सामग्री सहित बरामद किया। मारा गया माओवादी, जो संभवतः प्लाटून 16 का सदस्य था की शिनाख्तगी कार्रवाई की गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





