छत्तीसगढ़

CG: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख रूपए के सागौन चिरान जब्त

jantaserishta.com
30 Jan 2022 8:28 PM IST
CG: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख रूपए के सागौन चिरान जब्त
x
बड़ी खबर

रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के निर्देशन पर विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में गत दिवस बिलासपुर वन मंडल अंतर्गत तखतपुर वन परिक्षेत्र के सोनबंधा गांव में छापामार कार्रवाई कर एक आरोपी के घर से लगभग 2 लाख रूपए मूल्य के 195 नग सागौन आदि लकड़ी के चिरान सहित एक नग विद्युत मोटर की जब्ती की गई।

यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत के निर्देशन में गठित विभागीय टीम द्वारा पुलिस की मदद से की गई। जब्त सामग्री में 177 नग सागौन चिरान तथा 18 नग अन्य प्रजाति के लकड़ी के चिरान शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अपराध अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी वर्तमान में फरार है।







jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story