छत्तीसगढ़

CG: सुपारी किलर दो साथियों सहित गिरफ्तार, ये सामान बरामद

jantaserishta.com
31 Jan 2022 8:30 PM IST
CG: सुपारी किलर दो साथियों सहित गिरफ्तार, ये सामान बरामद
x
पढ़े पूरी खबर

कोरिया। मनेन्द्रगढ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बिना नंबर के मोटर सायकल पर मनेन्द्रगढ़ शहर में प्रवेश कर रहे थे तभी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ इन्हे दबोच लिया है।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों के पास से दो नग कट्टा व जिन्दा कारतूस, चाकू बरामद किया है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम राहुल सोनी निवासी जैतहरी, जिला अनुपपुर,अरूण राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी भगतबांध थाना कोतवाली जिला अनुपपुर और रोहित बसोर उम्र 20 वर्ष निवासी जमुना कॉलरी थाना भालूमाडा जिला अनुपपुर बताया है।
आरोपी राहुल सोनी ने पूछताछ में बताया कि पूर्व में नागपुर के लक्की मिश्रा के साथ उसका विवाद था, वह काफी दिनों से उसकी हत्या करने की फिराक में था । कल उसने अपने साथी अरूण राठौर एवं रोहित बसोर के साथ मिलकर नागपुर निवासी लक्की मिश्रा की हत्या करने की योजना बनाई तथा पल्सर मोटर सायकल से तीनों नागपुर गये। योजनानुसार लक्की मिश्रा के घर के पास काफी देर इंतजार किये व वहां उपस्थित बच्चों के माध्यम से उसको बुलाने का प्रयास किया किन्तु काफी भीड़-भाड़ होने से ऐसा करना संभव नहीं हो पाया और किसी और दिन मौका पाकर हत्या को अंजाम देंगे। ऐसा सोचकर वापस अनुपपुर लौटने लगे ।
बता दें कि आरोपी राहुल सोनी पर जिला उमरिया मानपुर में भी सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने का प्रयास सहित लगभग 20 से अधिक मामले उस पर दर्ज हैें । वर्तमान में थाना जैतहरी में भी एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों से पूछताछ पश्चात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story