छत्तीसगढ़
CG: भालुओं का आतंक, ग्रामीणों पर किया हमला, दो की हालत गंभीर
jantaserishta.com
16 Aug 2026 1:14 PM IST

x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
पिथौरा: समीपस्थ बलौदाबाजार जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनपुरा में भालुओं के हमले से तीन ग्रामीण घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के पश्चात दो गंभीर घायलों को महासमुंद जिला अस्पताल भेजा गया है। वन विभाग द्वारा घायलों को दो-दो हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम धमनपुरा निवासी ग्रामीण मशरूम (फुटू) एकत्र करने जंगल गए थे। इस दौरान जंगल में भालुओं से सामना होने पर हेमसागर बरिहा (65 वर्ष) और रूपेश (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इसी घटना में मायाराम (45 वर्ष) को भी चोटें आईं।
ग्रामीणों की सूचना पर 112 एम्बुलेंस के माध्यम से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मायाराम को छुट्टी दे दी गई, जबकि हेमसागर और रूपेश की स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया।
देवपुर रेंजर संतोष पैकरा ने बताया कि कक्ष क्रमांक 242 में भालू के हमले की घटना हुई है। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है और नियमानुसार राहत प्रक्रिया की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





