छत्तीसगढ़

CG: बस्तर फाइटर जवान का पैर कटकर हुआ अलग, हालत नाजुक

Shantanu Roy
4 Feb 2025 9:27 PM IST
CG: बस्तर फाइटर जवान का पैर कटकर हुआ अलग, हालत नाजुक
x
छग
Kondagaon. कोण्डागांव। कोण्डागांव जिले के बाडरा गांव में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बस्तर फाइटर के जवान कृष्णा मरकाम (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे और ट्रैक्टर से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका एक पैर मौके पर ही कटकर अलग हो गया, जबकि सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, कृष्णा मरकाम छतोड़ी चेक पोस्ट में पदस्थ थे।


अपने घर बाडरा से बाइक से ड्यूटी के लिए निकल रहे थे। गांव के पास ही ट्रैक्टर अचानक सामने आ गया, जिससे उनकी बाइक सीधे ट्रैक्टर से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
Next Story