छत्तीसगढ़
CG: ATM मशीन मे तोडफ़ोड़, आरोपी के कब्जे से लोहे का रॉड जप्त
jantaserishta.com
21 July 2024 11:51 PM IST

x
सीजी न्यूज़
अम्बिकापुर: चोरी की नीयत से एटीएम मशीन मे तोडफ़ोड़ करने के मामले में लुन्ड्रा पुलिस टीम ने आरोपी को चंद घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड जब्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थी राकेश कुमार सिंह ने थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कि नीयत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लुन्ड्रा के सामने लगे सेंट्रल बैंक के एटीएम मशीन को तोडफ़ोड़ किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर छतिग्रस्त एटीएम मशीन व सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता तलाश किया गया। घटनास्थल के आस पास का सीसीटीव्ही फुटेज अवलोकन कर मामले के संदेहियों की पहचान कर घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई।
आरोपी संजय सिंह उफऱ् बबुआ नावापारा चिरगा थाना लुन्ड्रा का होना बताया। घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर एटीएम मशीन से रूपये चोरी करने के नीयत से रात में तोडफ़ोड़ करना स्वीकार किया गया।ॉ
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ समाचारएटीएम मशीन मे तोडफ़ोड़एटीएम मशीनCG NewsChhattisgarh NewsATM machine vandalizedATM machine
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





