छत्तीसगढ़

CG: न्यायालय परिसर में मारपीट मामला, 10 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
20 May 2026 11:31 PM IST
CG: न्यायालय परिसर में मारपीट मामला, 10 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। वाड्रफनगर तहसील न्यायालय परिसर में जमीन विवाद की सुनवाई के दौरान हुए मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस घटना में शामिल 8 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार, न्यायालय परिसर में जमीन संबंधी प्रकरण की सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद अचानक भड़क गया और विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कोर्ट परिसर के भीतर ही एक-दूसरे पर हमला कर दिया। घटना के दौरान अधिवक्ता के साथ भी हाथापाई किए जाने की बात सामने आई है।

जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 8 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है।

उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2), 224, 190, 191(2), 112, 132 एवं 194 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस घटना ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और वकीलों ने भी कोर्ट परिसर में इस तरह की घटना को गंभीर लापरवाही बताया है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द सभी को पकड़ने का दावा किया गया है।
Tagsबलरामपुर मारपीट मामलावाड्रफनगर कोर्ट घटनान्यायालय परिसर हिंसाजमीन विवाद झगड़ा10 आरोपी गिरफ्तार8 आरोपी फरारछत्तीसगढ़ पुलिस कार्रवाईकोर्ट सुरक्षा सवालBalrampur assault caseWadrafnagar court incidentcourt premises violenceland dispute fight10 accused arrested8 accused abscondingChhattisgarh police actioncourt security questionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story