छत्तीसगढ़
CG: किशोर शॉपिंग मॉल सील होते ही संचालक ने पटाया बीस लाख टैक्स
Shantanu Roy
4 March 2025 8:25 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। वर्षों टैक्स चोरी करने वाले किशोर मॉल को सील करने पहुंची निगम की टीम को देखते ही संचालक ने तत्काल 20 लाख रूपए का भुगतान किया। 0निगम जोन 3 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 29 में बड़े बकायादारों के खिलाफ आज से वसूली और सील बंदी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुनील चावला का वर्ष 2018-19 से 2064095 रूपये का टैक्स और नवीन जोशी का वर्ष 2021-22 से 149620 रूपये का बकाया था।
शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 में किशोर शापिंग माल का वर्ष 2023-24 से विनोद कुमार आहुजा का वर्ष 2016-17 से 202147 रूपये बकाया वसूलने उनके संस्थानों में तालाबन्दी की कार्यवाही की गयी. इस दौरान स्थल पर नवीन जोशी और विनोद कुमार आहूजा द्वारा क्रमशः 130620 और 203147 रूपये के बकाये का चेक से भुगतान कर दिया गया। यह कार्रवाई जोन 3 के सहायक राजस्व अधिकारी प्रेमचंद दुबे के नेतृत्व एवं मोहिब खान, विनोद साहू,आशुतोष तिवारी, इम्तियाज खान ने की। बकायादारों पर कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





