छत्तीसगढ़

CG अलर्ट: भारी बारिश की चेतावनी, जाने कौन से है जिले?

jantaserishta.com
24 July 2021 8:55 AM IST
CG अलर्ट: भारी बारिश की चेतावनी, जाने कौन से है जिले?
x

रायपुर:- छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर और पश्चिमी छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तेज हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

बात करें राजधानी रायपुर की तो शुक्रवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। देर शाम हल्की बारिश हुई। आज भी सुबह से हल्की बारिश हो रही है। राजधानी से लगे जिलों में भी बारिश का दौरा जारी है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट हुई है।
मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिमी छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश हो सकती है। कोरिया, पेंड्रा, कबीरधाम जिले में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया है। इन जिलों में अंधड़ के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इधर राजधानी रायपुर समेत आसपास के जिलों में हल्की वर्षा होगी।
कवर्धा में पिछले 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी नाले उफान पर है। नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट किया गया। बाढ़ के कारण जिले के कई गांवों में पानी घुस गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story