छत्तीसगढ़
CG: आबकारी विभाग की कार्यवाही, 16.100 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त
Shantanu Roy
4 April 2025 7:42 PM IST

x
Jashpur. जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत विगत दिवस 03 अप्रैल 2025 को जशपुर जिले में उड़ीसा राज्य निर्मित अंग्रेज़ी शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई। ग्राम अंकिरा में पिंकू सिंह राजपूत द्वारा भारी मात्र में अवैध शराब उड़ीसा से लाकर विक्रय किया जाता था। पिंकू के पास से 16.100 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया। जब्ती की कार्यवाही में 22 नग किंगफिशर बियर एवं 10 नग ओ.सी. बुलु ब्रांड का पाव ओडिशा कुल 16.100 लीटर पाया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक मनीष कुमार साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक श्याम बिहारी कुशवाहा, मदनलाल गुप्ता, शंकर सिंह मरकाम,, श्याम सिंह सुंदर, त्रियक्ष सलाम, बसंती लकड़ा शामिल थे।
Tagsआबकारी विभागआबकारी विभाग कार्यवाहीअंग्रेजी शराब जब्तExcise departmentExcise department actionEnglish liquor seizedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





