छत्तीसगढ़

CG: नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
21 May 2025 10:08 PM IST
CG: नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार
x
छग
Surajpur. सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है। डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। 19-20 मई 2025 की रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली।

मुखबिर ने बताया कि नए बस स्टैंड पर एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी की पहचान शिव कुमार साहू (45) के रूप में हुई। वह सूरजपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विमलेश दुबे और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Next Story