छत्तीसगढ़
CG: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
12 April 2026 8:48 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। महिला संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए रायगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई महिला थाना रायगढ़ की त्वरित और प्रभावी जांच के बाद की गई, जिसमें आरोपी को अम्बिकापुर से हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय पीड़िता ने 08 अप्रैल 2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि पति से अलग रहने के दौरान उसकी पहचान धमेन्द्र पासवान से हुई थी, जो उसके घर आना-जाना करता था। आरोपी ने उसे सहारा देने और शादी करने का भरोसा दिया, जिसके बाद वह उसके संपर्क में आ गई।
शिकायत के मुताबिक वर्ष 2022 में आरोपी उसे रायगढ़ स्थित किराये के मकान में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी शादी का झांसा देकर लगातार शोषण करता रहा। वर्ष 2025 में वह इलाज के बहाने गांव चला गया और जनवरी 2026 में वापस आकर फिर से पीड़िता को साथ रखकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को अम्बिकापुर के परसा केत क्षेत्र से पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी की पहचान धमेन्द्र पासवान (28 वर्ष), निवासी ग्राम लामारी कला, थाना कांडी, जिला गढ़वा (झारखंड) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, एएसआई सरस्वती महापात्रे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में रायगढ़ पुलिस की नीति पूरी तरह सख्त है और ऐसे मामलों में दोषियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsरायगढ़महिला थानाशादी का झांसादुष्कर्म आरोपी गिरफ्तारअम्बिकापुररायगढ़ पुलिसबीएनएस धारा 69351(3)महिला अपराधन्यायिक रिमांडRaigarhMahila Thanafalse promise of marriagerape accused arrestedAmbikapurRaigarh PoliceBNS Section 69women crimejudicial remandछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





