
x
छग
Raigarh. रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में महिला थाना रायगढ़ की टीम ने दुष्कर्म के आरोपी चंदू यादव को उत्तर प्रदेश के भदोही से रायगढ़ लाया है। आरोपी के खिलाफ स्थानीय युवती ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत 9 अप्रैल 2025 को दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2023 में आरोपी चंदू यादव से परिचय हुआ था, जब वह रायगढ़ में किराए के मकान में रह रहा था। मई 2023 से आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे सम्बलपुर (ओडिशा) ले गया। अगस्त 2024 में मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया और खुद आसनसोल चला गया।
फरवरी 2025 में आरोपी ने अपने गांव में शादी करने की बात कही, लेकिन रिपोर्ट करने पर पीड़िता को आपत्तिजनक फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 04/2025 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने समूची घटना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश में उत्तर प्रदेश भेजा गया, जहां से उसे अभिरक्षा में रायगढ़ लाया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तारी अभियान में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, संदीप भगत और आरक्षक सुरेंद्र भगत शामिल थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





