छत्तीसगढ़

CG ACCIDENT: तेज रफ्तार ट्रक पलटी, ड्राइवर और हेल्पर घायल

Admin2
29 Jun 2021 12:06 PM IST
CG ACCIDENT: तेज रफ्तार ट्रक पलटी, ड्राइवर और हेल्पर घायल
x
सड़क हादसा

छत्तीसगढ़। कवर्धा जिले में शराब से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में ड्राइवर और हेल्पर को हल्की चोटें आई है. ट्रक में 600 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी. हादसे से लाखों रुपए नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि ट्रक रायपुर से लोहारा व रेंगाखार शराब दुकान जा रही थी. दुर्घटना की सूचना के बाद आबकारी विभाग व पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंची है. घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के पालीगुड़ा के पास की है.

Next Story