छत्तीसगढ़

CG Accident: एक की मौत, UP से हैदराबाद जा रही बस हादसे का शिकार

jantaserishta.com
31 Aug 2026 1:39 PM IST
CG Accident: एक की मौत, UP से हैदराबाद जा रही बस हादसे का शिकार
x
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में बनारस रोड पर मजदूरों से भरी बस और बोलरो में जबरदस्त भीड़ंत हो गई है. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि बस और बोलेरो में सवार कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार, बस उत्तर प्रदेश के दुद्धी से मजदूरों को लेकर तेलंगाना के हैदराबाद जा रही थी. इसी दौरान वाड्रफनगर के पुराने नर्सरी के पास बस और बोलेरो की ने बीच टक्कर हो गई. हादसे में मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मोहली निवासी करीब 50 वर्षीय सहदेव पिता थुरच के रूप में हुई है. वहीं बोलेरो सवार कई लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार मजदूरों को भी चोटें आई हैं.
हादसे में मजदूर की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलरे के परखच्चे उड़ गए. देर रात हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है.
फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story