छत्तीसगढ़

CG एक्सीडेंट: 3 लोगों की उखड़ी सांसें, कार और सब्जियों से भरी पिकअप की टक्कर

jantaserishta.com
4 Dec 2024 9:12 AM IST
CG एक्सीडेंट: 3 लोगों की उखड़ी सांसें, कार और सब्जियों से भरी पिकअप की टक्कर
x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुरः छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां कार और पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर किया गया है। घटना प्रतापपुर थाना इलाके के गोटगांवा की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
लगातार हो रहे हादसे, सड़क मरमम्मत के लिए केंद्रीय मंत्री को पत्र
महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अंबिकापुर-सूरजपुर-बैकुंठपुर-मनेन्द्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-43) को दो लेन से फोर लेन में विस्तारित करने और इस मार्ग पर अंबिकापुर (जिला सरगुजा) के गांधी चौक से लेकर सूरजपुर जिले के पार्वतीपुरम गांव स्थित कुम्दा मोड़ तक बने बड़े-बड़े गड्ढों की जल्द मरम्मत कराने का आग्रह किया है। मंत्री राजवाड़े ने पत्र में लिखा है कि इन गड्ढों के कारण सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है और कई घटनाएं पहले ही हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने बार-बार इस समस्या को उनके सामने रखा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story