छत्तीसगढ़

CG एक्सीडेंट: सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

jantaserishta.com
1 Dec 2021 8:25 AM IST
CG एक्सीडेंट: सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
x
महिला की भी भारी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

बिलासपुर: मस्तूरी इलाके में दो सड़क दुर्घटनाओं में एक बालक और एक बाइक सवार की मौत हो गई। तखतपुर में एक महिला की भी भारी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

ग्राम किसान परसदा में घर के पास खेल रहे 13 साल के बालक सूर्य प्रकाश जोशी पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आकर चढ़ गई। उसके सीने में गहरी चोट आई। उसे मस्तूरी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक कांता प्रसाद कुर्रे को हिरासत में ले लिया है और ट्रैक्टर को जब्त किया है।
मस्तूरी के पास पेंड्री ग्राम में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक में आग भी लग गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है और दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश पुलिस कर रही है।
इधर तखतपुर के ठाकुरपारा मोहल्ले में आज सुबह एक महिला शशि बाई को अज्ञात हाईवा चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने धारा 304 ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story