छत्तीसगढ़

CG ACCIDENT: पिकअप वाहन पलटने से 12 लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Admin2
18 July 2021 4:18 PM IST
CG ACCIDENT: पिकअप वाहन पलटने से 12 लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। महासमुंद जिले के सिरपुर फुसेराडीह के पास पिकअप वाहन पलट गई जिससे 12 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी छुरा ब्लाॅक के ग्राम छहिया के रहने वाले हैं जो तुरतुरिया दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस दोनों मामले की जांच में जुटी है।

एक और हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यात्री बस ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा जिसमे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। और एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Next Story