
x
छग
Mungeli. मुंगेली। मुंगेली जिले के थाना लोरमी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 9 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमल कश्यप को मसना गांव के आस-पास से पकड़ा गया। मामला पिछले साल का है, जब चंद्रकांत कश्यप ने लोकनाथ कश्यप और कमल कश्यप के खिलाफ थाना लोरमी में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 294, 506, 323, 307 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान लोकनाथ कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन मुख्य आरोपी कमल कश्यप घटना के बाद से फरार था।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने मसना गांव में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में कमल कश्यप ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा, एसडीओपी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में थाना लोरमी की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi new
Next Story





