छत्तीसगढ़

CG: विवाद सुलझाने गए युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
17 March 2025 12:02 AM IST
CG: विवाद सुलझाने गए युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। विवाद को सुलझाने गए युवक पर आरोपी ने बर्फ काटने की नुकीली सूजे से 15-16 वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चांपा थाना क्षेत्र के जगदल्ला रोड की है। पीड़ित रवि महंत रात करीब 10 बजे किराना दुकान पर सामान लेने गया था। रात 12:40 बजे उसने देखा कि कमलेश साहू और अजय मिर चांदनी के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो रहा है। जब रवि ने मामले को शांत कराने की कोशिश की।


तो कमलेश ने गाली-गलौज करते हुए बर्फ काटने की नुकीली सूजे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रवि को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच, आरोपी कमलेश फरार हो गया। पुलिस ने जानकारी जुटाकर उसे ग्राम बिरगहनि से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मकान मालिक से पैसों को लेकर विवाद था और गुस्से में उसने रवि पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109, 296, 351(3)BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Next Story