छत्तीसगढ़

CG: भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत, परिजन सदमें में

Shantanu Roy
26 Nov 2024 8:40 PM IST
CG: भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत, परिजन सदमें में
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के NH 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। जो बाइक ट्रेलर के चपेट में आई उस पर चार लोग सवार थे। इनमें से एक युवक संदीप खुराना की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप जेवरा का रहने वाला था।वहीं बाइक सवार मां-बेटी और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों का उपचार जांजगीर में चल रहा है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।


मौके पर जिला पुलिस बल तैनात है। लोगों को पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है।। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल गांव की है। घायल मंजू दिवाकर ने बताया कि 3 दिन पहले अपने मायके जेवरा गई हुई थी। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे को जेवरा से अपने ससुराल अमरताल वापस आ रही थी। इस दौरान उनकी सुहानी दिवाकर, भतीजा संदीप खुराना, पड़ोसी युवक संजू साथ थे। इसी दौरान जांजगीर को ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी।
Next Story