छत्तीसगढ़

CG: जंगल में मिला युवक का सड़ा गला शव, पुलिस मौके पर

Nil dhankar
13 July 2024 11:34 PM IST
CG: जंगल में मिला युवक का सड़ा गला शव, पुलिस मौके पर
x
सीजी न्यूज़
Jagdalpur जगदलपुर: परपा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरिंगपाल के जंगल में शनिवार की दोपहर को फाँसी में लटके एक युवक का सड़ा गला हुआ शव देखा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया, वहीं मृतक की शिनाख्त में जुट गई है।
परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह गांव के लोग जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गए हुए थे, उसी समय लोगों ने देखा कि एक युवक का शव सड़े गले स्थिति में पेड़ में लटका हुआ था। गाँव वालों ने इसकी जानकारी गाँव के लोगों के साथ ही पुलिस को दी।
मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि शव पूरी तरह से सड़ गया था, जिससे बदबू भी आ रहा थी। इसके अलावा घटनास्थल पर एक लकड़ी और टार्च भी पाया गया है, जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हुए हंै, इसके अलावा थाने में दर्ज गुमशुदाओं के बारे में जानकारी लेने में जुट गए हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Next Story