छत्तीसगढ़

CG: किडनी फेल होने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

SHIDDHANT
7 May 2026 11:20 PM IST
CG: किडनी फेल होने से परेशान युवक ने की आत्महत्या
x
छत्तीसगढ़
Jashpur जशपुर: जिले के थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम सुजीबहार में एक युवक ने किडनी की गंभीर बीमारी से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान अविनाश टोप्पो के रूप में हुई है, जो पहले बेंगलुरु में मजदूरी का काम करता था।
जानकारी के अनुसार, 1 मई को अविनाश ने फोन कर परिजनों को अपनी तबीयत खराब होने की सूचना दी थी और घर बुलाने को कहा था। इसके बाद परिजन उसे ट्रेन से कोरबा लेकर आए और 3 मई को घर वापस लाया गया। तबीयत बिगड़ने पर 4 मई को उसे इलाज के लिए जशपुर ले जाया गया, जहां जांच में पता चला कि उसकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं।
डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद युवक मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। 6 मई को जब उसके पिता घर से बाहर गए थे, उसी दौरान युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कांसाबेल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Next Story