छत्तीसगढ़

CG: गैस गोदाम के गार्ड रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Shantanu Roy
8 Aug 2024 3:24 PM GMT
CG: गैस गोदाम के गार्ड रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के अतरमुड़ा क्षेत्र में प्रियदर्शनी गैस गोदाम के गार्ड रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना दोपहर पौने चार बजे की बताई जा रही है। गार्ड रूम में आग लगने की जानकारी गोदाम स्टाफ और आसपास के लोगों को हुई तो मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि गार्ड रूम में कुछ टायर और खाली
सिलेंडर
रखे हुए थे। अच्छी बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

लोगों की माने तो यह गोदाम रिहायशी क्षेत्र में है और ऐसे क्षेत्र में गैस का गोदाम होना किसी बड़े खतरे से कम नहीं। दूर से आग का धुंआ पूरे क्षेत्र में देखा जा रहा था। ऐसे में अगर गोदाम में आग लग जाती तो कोई बड़ी घटना भी यहां घटित हो सकती थी। नगर सेनानी के जवानों ने बताया कि आग लगने के बाद तत्काल दमकल वाहन मौके पर रवाना हुई। यहां दमकल की बड़ी वाहन पहुंचने में भी समस्या हो रही थी। हांलाकि, बाद में वाहनों को दूसरे रास्ते से ले जाया गया। आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।​​​​​​​ जिला सेनानी अधिकारी ब्लासियुज कुजूर ने बताया कि गोदाम के बाहर गार्ड रूम में आग लगी थी। जिस पर काबू पा लिया गया है। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
Next Story