छत्तीसगढ़
CG: झारखंड से आकर मवेशी चोरी करने वाला गिरोह धराया, 7 गिरफ्तार
Shantanu Roy
13 Jan 2026 8:16 PM IST

x
छग
Ambikapur/Surguja. अंबिकापुर/सरगुजा। सरगुजा पुलिस ने अंतरराज्यीय मवेशी चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से आकर चोरी करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार मवेशी, एक पिकअप वाहन, एक बलेनो कार और नगद राशि बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पहले भी सरगुजा जिले में मवेशी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। घटना मंगलवार तड़के की है। जानकारी के मुताबिक, चांदनी चौक निवासी अंकित तिवारी सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए खैरबार रोड की ओर निकले थे।
इसी दौरान खैरबार रोड स्थित पुलिया के पास उन्होंने देखा कि एक बलेनो कार और पिकअप वाहन में सवार 6–7 लोग गाय और बछड़ों को रस्सियों से बांधकर पिकअप में लोड कर रहे हैं। संदेह होने पर अंकित तिवारी ने उनसे पूछताछ की, लेकिन आरोपियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। शंका गहराने पर अंकित तिवारी ने अपनी बाइक से वाहन सवारों का पीछा किया। इस दौरान आरोपी पिकअप वाहन को रनपुर खुर्द के जंगल क्षेत्र में खड़ा कर भागने की फिराक में थे। अंकित तिवारी ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। पुलिस ने बलेनो कार क्रमांक JH 24 D 8465 और पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 EX 4982 में सवार कुल सात लोगों को हिरासत में लिया।
पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें चार मवेशी लोड पाए गए। पुलिस द्वारा मवेशियों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अकरम अंसारी (30 वर्ष) निवासी माडर, रांची; असलम खान (20 वर्ष), इरबाज खान (20 वर्ष), अमजद खान (23 वर्ष) निवासी सिकरी, थाना जारी, जिला गुमला; शाहरुख अंसारी (20 वर्ष), फिदाउल अंसारी (20 वर्ष) और अब्बु सहाब अंसारी (26 वर्ष) निवासी लोहनजरा, थाना पुसव, जिला गुमला (झारखंड) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वे मवेशी चोरी करने के उद्देश्य से अंबिकापुर आए थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले भी वे सरगुजा क्षेत्र से मवेशियों की चोरी कर उन्हें गुमला, झारखंड में बेच चुके हैं।
आरोपी मुख्य रूप से आवारा घूमने वाले मवेशियों को निशाना बनाते थे, ताकि चोरी के बाद उनकी पहचान मुश्किल हो सके। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 हजार 300 रुपये नगद भी जब्त किए हैं, जिसे चोरी से अर्जित रकम बताया जा रहा है। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस एक्ट के साथ-साथ छत्तीसगढ़ कृषक परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मवेशी चोरी के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और अंतरराज्यीय गिरोहों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वहीं, सतर्क नागरिक की भूमिका निभाने वाले अंकित तिवारी की सूचना को पुलिस ने इस सफलता का अहम कारण बताया है।
Tagsसरगुजा पुलिसमवेशी चोरी गिरोहअंबिकापुर अपराधझारखंड गिरोह गिरफ्तारगाय बछड़ा चोरीपिकअप जब्तीबलेनो कार जब्तरनपुर बस्तीकोतवाली थानापशु क्रूरता अधिनियमछत्तीसगढ़ अपराध खबरSurguja PoliceCattle theft gangAmbikapur crimeJharkhand gang arrestedCow calf stolenPickup seizedBaleno car seizedRanpur BastiKotwali police stationAnimal Cruelty ActChhattisgarh crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





