छत्तीसगढ़
CG: 8 महीने पुराने अंधे कत्ल का खुलासा, सरपंच समेत चार गिरफ्तार
Shantanu Roy
26 May 2026 11:02 PM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्बा चौकी पुलिस ने आठ महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में गांव की सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीन बिक्री से मिले पैसों को हड़पने के लिए एक बुजुर्ग को जहर देकर मौत के घाट उतारा गया था। जानकारी के अनुसार ग्राम झुमरपाली निवासी 75 वर्षीय मिलन पटेल की 29 जुलाई 2025 को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे जहर सेवन का मामला मानकर मर्ग कायम किया गया था, लेकिन बाद में परिजनों के बयान और शिकायत के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।
मृतक की पुत्री मंगली बाई ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने अपनी जमीन बेचकर करीब 16 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त किए थे। यह रकम कथित तौर पर गांव की सरपंच के पास रखी गई थी। इसी जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव के सरपंच कंशराम नेताम, सोनाराम सिन्हा, बिहारी लाल शोरी और एक अन्य आरोपी वतन पटेल इस पूरी साजिश में शामिल थे। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर पूरी राशि हड़पने की योजना बनाई और बुजुर्ग की हत्या की साजिश रची।
पुलिस जांच में सामने आया कि 27 जुलाई 2025 को मिलन पटेल को सरपंच के घर बुलाया गया था। वहां शराब में जहर मिलाकर उसे पिलाया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 29 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एडिशनल एसपी योगेश साहू ने बताया कि जांच में हत्या की साजिश और पैसों के लेन-देन का पूरा खुलासा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विवेचना जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भी आक्रोश का माहौल है।
Tagsकांकेर हत्यासरपंच गिरफ्तारअंधे कत्ल का खुलासाजमीन विवाद हत्यानरहरपुर थानाहल्बा चौकीछत्तीसगढ़ क्राइमबुजुर्ग हत्याजहर देकर हत्याकंशराम नेतामकांकेर पुलिसजमीन बिक्री विवादछत्तीसगढ़ समाचारहत्या मामलाKanker murderSarpanch arrestedblind murder revealedland dispute murderNarharpur police stationHalba outpostChhattisgarh crimeelderly man murdermurder by poisoningKansharam NetamKanker policeland sale disputeChhattisgarh newsmurder case
Next Story





