छत्तीसगढ़

CG: जिले में अब तक 7892.28 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

Shantanu Roy
3 Dec 2024 10:15 PM IST
CG: जिले में अब तक 7892.28 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
x
छग
Jashpur. जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जशपुर जिले में सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी की सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। जिले में 14 नवम्बर से अब तक 1356 किसानों से 7892.28 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को भुगतान करने के लिए विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपैक्स बैंक को लिकिंग व्यवस्था के तहत 11 करोड़ 41 लाख 79 हजार 360 रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।


खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 51826 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 6251 नए किसान शामिल है। इस वर्ष 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 3,36,459.00 मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 02 दिसम्बर तक 1356 किसानों से 7892.28 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए आज दिनांक तक कुल 7054.40 मीट्रिक टन टोकन जारी किए गए थे। आगामी 04 दिवस तक की खरीदी के लिए कुल 2054 किसानों हेतु 13219.48 मीट्रिक टन का टोकन जारी किया गया हैं।
Next Story