छत्तीसगढ़
CG: कार से 60 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Shantanu Roy
22 Nov 2024 12:15 AM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। महासमुंद जिले के बागबाहरा पुलिस ने कार से 9 लाख कीमत का 60.190 किलो ग्राम गांजा पकड़ा है। ओडिशा का तस्कर गांजा छत्तीसगढ़ में खपाने ला रहा था। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रं. CG - 04 NS 9971 पर ओडिशा से गांजा लेकर महासमुंद की ओर जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम द्वारा ग्राम कोमा जाने का तिराहा प्रियंका ऑटो के फार्म हाउस के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका। कार में ओडिशा नुआपड़ा निवासी खिरोद सुनानी (38) सवार था।
पुलिस ने ओडिशा से आने का कारण पूछा तो गोलमोल जवाब देते हुए गुमराह करने की कोशिश करता रहा। शंका हुई तो पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को कार की डिक्की से 3 प्लास्टिक बोरियों से 60. 190 किलो ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने कार और गांजा को जब्त कर लिया। जब्त गांजे की कीमत 9 लाख 2 हजार 850 रुपए बताई जा रही है। वहीं दूसरे मामले में आबकारी वित्त सरायपाली की टीम ने दो लोगों से साढ़े 6 किलोग्राम गांजा जब्त कर नारकोटिक एक्ट 20 (बी) के तहत कार्रवाई की है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है। जब्त गांजे व वाहन की कुल कीमत 1. 48 लाख बताया गया है। पकड़े गए आरोपी 2 बार पहले भी ओडिशा से गांजे का परिवहन कर चुके हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





