छत्तीसगढ़

CG: 6 साल का बच्चा कर रहा लोगों का इलाज, लोग इसे कह रहे चमत्कार

Shantanu Roy
17 Jun 2024 4:30 PM GMT
CG: 6 साल का बच्चा कर रहा लोगों का इलाज, लोग इसे कह रहे चमत्कार
x
छग
Kanker. कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में 6 साल का बच्चा इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। बच्चे के चमत्कारी तेल से दर्दकारक बीमारियों के ठीक होने का लोग दावा कर रहे हैं। बच्चे के दिए तेल से सुबह शाम मालिश करने से लोगों का दर्द दूर हो रहा है। जिसके चलते दूर-दूर से लोग पखांजूर पहुंच रहे हैं। दरअसल, कांकेर के पिव्ही 132 निवासी धरवा मंडल कुछ साल पहले गांव छोड़कर ओडिशा चला गया था। जब एक साल पहले वो अपने 6 वर्षीय बेटे शिवम मंडल के साथ गांव पहुंचा, तो एक महिला हाथ-पैर में दर्द के चलते परेशान थी। जिसे बच्चे ने सरसो का तेल दिया। सुबह और शाम लगाने को कहा। कुछ दिनों में
महिला का दर्द
दूर हो गया और वह पहले जैसे चलने फिरने लगी।

बच्चे के दिए तेल की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई। जिसके बाद बच्चे के पास लोगों का जमावड़ा लगने लगा। लोगों के अनुसार, बच्चा तेल अपने सिर में रखकर उसे फूंक मारकर देता है। इस तेल से लोग ठीक भी हो रहे हैं। शिवम के पिता धरवा मंडल का कहना है कि, वो दोनों एक साल से घर में बने शिव मंदिर में पूजा पाठ कर रहे हैं। भगवान शिव के भक्त है। उनके पास जो भी बीमारी लेकर आते हैं। उनको तेल देते हैं। इसमें जो जैसा दान देते हैं, ले लेते हैं। उनसे कोई मांग नहीं करते हैं। लोग भरोसे के साथ पहुंच भी रहे हैं। सुबह से शाम तक भारी भीड़ लगी रहती है। सप्ताह में सिर्फ दो दिन शनिवार और सोमवार को ही यहां बैठते हैं। लोगों को देख कर तेल देते हैं। लोगों का भी मानना है कि यहां से जो तेल देते हैं। उससे बीमारी ठीक होती हैं। इसी भरोसे के साथ लोग पहुंच रहे हैं।
Next Story