छत्तीसगढ़
CG: डॉक्टरों के 6 क्लीनिक सील, SDM ने की बड़ी कार्रवाई
jantaserishta.com
21 July 2024 9:32 PM IST

x
सीजी न्यूज़
बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर SDM पीयूष तिवारी और उनकी टीम ने बिलासपुर जिले में रविवार को झोलाछाप डॉक्टरों के 6 क्लीनिक सील कर दिए हैं। इससे पहले डीएचओ डॉ प्रमोद तिवारी,डॉ सौरभ शर्मा के साथ किसान पारा चांटीडीह स्थित शिव कुमार धुरी क्लीनिक का निरीक्षण किया।
क्लीनिक संचालक शिव कुमार धुरी के पास एलोपैथी दवाईयां, इंजेक्शन रखने और इलाज करने संबंधी कोई भी सही दस्तावेज नहीं थे, इसलिए इनके क्लीनिक को सील कर दिया गया। SDM की टीम ने सेंदरी में पलाश कुमार राय के क्लिनिक की जांच की। चिकित्सा करने संबंधी कोई भी प्रमाणित वैध अनुमति के दस्तावेज नहीं मिलने पर उनके क्लीनिक को सील कर दिया गया।
इसी प्रकार ग्राम सेमरताल में प्रसंजीत मलिक और ग्राम सेमरा में दरसराम साहू और पुष्पा साहू के क्लीनिक को सील कर दिया गया। ग्राम देवरीखुर्द में बंगाली क्लीनिक का अवैध रूप से संचालन करने पर और सरकंडा इमलीभाटा में अवैध चल रहे क्लीनिक को सील कर दिया गया।
SDM तिवारी ने रविवार को डायरिया प्रभावित ग्राम नेवसा और मदनपुर का निरीक्षण किया। गांव में पाइप लाइन को दुरुस्त कर नई पाइप लाइन बिछाने और लगातार सर्वे कर डायरिया की रोकथाम के लिए उन्होंने तत्परतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। SDM के निरीक्षण दौरे में तहसीलदार अतुल वैष्णव, मुकेश देवांगन, शशिभूषण सोनी, शशांक शेखर शुक्ला और नायब तहसीलदार राहुल साहू ,नेहा विश्वकर्मा और स्वास्थ्य विभाग की टीम शामिल थी।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ समाचारडॉक्टरों के 6 क्लीनिक सीलक्लीनिक सीलबड़ी कार्रवाईबिलासपुरबिलासपुर न्यूज़CG NewsChhattisgarhChhattisgarh News6 clinics of doctors sealedclinic sealedbig actionBilaspurBilaspur News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





