छत्तीसगढ़
CG: 4 युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
11 Sept 2025 10:02 PM IST

x
छग
Janjgir Champa. जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 4 युवकों ने नाबालिग से गैंगरेप किया है। वह दोस्तों के साथ घूमने निकली थी। पहले उन्होंने एक दोस्त के साथ जबरन अश्लील वीडियो बनाया और परिजनों से 2 लाख की फिरौती मांगी। बाद में नाबालिग को जंगल में ले जाकर बारी-बारी से रेप किया। यह मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीनों की उम्र करीब 20 साल है। जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
दरअसल, 9 सितंबर को 17 साल की लड़की अपने दोस्त के साथ शिवरीनारायण घूमने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में लड़के का चचेरा भाई भी मिल गया। वो उसे भी अपने ले गए। दोनों की उम्र 17 साल है। थोड़ी दूर जाने के बाद दो बाइक पर सवार होकर 4 लड़के पहुंचे और उन्होंने उन्हें रोक लिया। पहले उन्होंने दोनों भाई से मारपीट की, फिर एक युवक के साथ जबरदस्ती अश्लील वीडियो बनाए और परिजनों से दो लाख रुपए की फिरौती मांगी। बाद में चारों नाबालिग को जंगल में ले गए और दरिंदगी की। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने नाबालिग को पामगढ़ रोड पर छोड़कर भाग निकले।
जबकि दोनों चचेरे भाइयों को बंधक बनाए रखा। 10 सितंबर को नाबालिग ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद वो परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जिसकी भनक लगते ही युवकों ने बंधक बनाए चचेरे भाइयों को छोड़ दिया। इधर, पुलिस पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। बिलारी गांव के उत्तम प्रताप खूंटे, राहौद बाजार पारा के दुर्गेश कुमार सहिस और खगेंद्र गोंड को गिरफ्तार गया है। इनके पास से दो बाइक और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। मामले में आईटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। फिलहाल, एक आरोपी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 140(2), 308(6), 61(2), धारा 70 (2), 351(3), 126(2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता, 6 पोस्को एक्ट, 66ए, 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





