
x
छग
Gaurela-Pendra-Marwahi. गौरेला-पेंड्रा -मरवाही। गौरेला-पेंड्रा -मरवाही पुलिस ने एक अंतरराज्यीय उठाईगिरी गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई नगद रकम, बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई पेंड्रा थाना क्षेत्र के जैन मोहल्ला में एक शिक्षिका की स्कूटी की डिक्की से 34,500 रुपए चोरी होने के बाद शुरू की गई थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। साइबर सेल और पेंड्रा थाना की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने ग्राम अमलाई, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) से मुख्य आरोपी चंद्रभान नट उर्फ बब्लू नट और करन साहू को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही, वर्ष 2023 के गौरेला बैंक लूटकांड में फरार चल रहे राजू नट और सूरज द्विवेदी को भी पकड़ा गया।
यह पेशेवर गिरोह 2 से 4 सदस्यों की संख्या में बैंक और बाजार क्षेत्रों की पहले रेकी करता था। वे बैंक से बाहर निकलने वाले पीड़ितों का पीछा करते थे और उनके वाहन की डिक्की तोड़कर नगद रकम और कीमती सामान चुरा लेते थे। यह गिरोह छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा राज्यों में सक्रिय था। आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। चंद्रभान नट पर उठाईगिरी, नकबजनी, डकैती की तैयारी और आर्म्स एक्ट सहित 13 अपराध दर्ज हैं। करन साहू पर 11 मामले, राजू नट पर लूट और बैंक उठाईगिरी सहित 3 मामले और सूरज द्विवेदी पर जुआ एक्ट व लूट का एक मामला दर्ज है। एसपी सुरजन राम भगत ने बताया कि अपराधियों पर लगातार अभियान चलाकर नकेल कसी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बैंक और बाजार क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतें, वाहन की डिक्की या खुले स्थान पर नगद व कीमती सामान न रखें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





