छत्तीसगढ़

CG: वकील पर चाकू से हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

SHIDDHANT
10 May 2026 10:48 PM IST
CG: वकील पर चाकू से हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur रायपुर। राजधानी के राजातालाब इलाके में नूरानी चौक के पास अधिवक्ता रमीजुद्दीन पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता रमीजुद्दीन ने सड़क किनारे शराब पी रहे आरोपियों को रोका था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उनके साथ विवाद किया और बाद में चाकू तथा हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। मामले में एसीसीयू, सिविल लाइन और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच और अलग-अलग राज्यों में छापेमारी के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद फजल खान उर्फ मुजीब, मोहम्मद सरताज शरीफ उर्फ ताज, फैजान हुसैन और अब्दुल कलाम उर्फ राजा शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Next Story