छत्तीसगढ़

CG: धान में लाखों गबन करने वाले 3 युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
7 July 2024 10:54 PM IST
CG: धान में लाखों गबन करने वाले 3 युवक गिरफ्तार
x
छग
Ramanujganj. रामानुजगंज। भंवरमाल धान खरीदी केंद्र में लगभग 77 लाख रुपए के धान की अनियमितता और गबन करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामानुजगंज पुलिस ने मामले में ग्यारह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है और अब तक चार आरोपियों विक्रम गुप्ता भंवरमाल,सोमारू एक्का भंवरमाल,विजय सिंह धनपुरी,जितेन्द्र कुशवाहा नगरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।अन्य सात आरोपी।फरार चल रहे,आरोपियों की
तलाश पुलिस कर रही है।

इस मामले में रामानुजगंज थाना प्रभारी ललित यादव ने बताया कि भंवरमाल धान खरीदी केंद्र में अनियमितता के संबंध में खाद्य निरीक्षक प्रशांत राजवाड़े द्वारा जांच उपरांत कुल 77 लाख रुपए के धान में अनियमितता पाए जाने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया था, जिसमें ग्यारह लोगों को आरोपी बनाया गया है।उक्त सभी के विरूद्घ धारा 409 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा है,चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Next Story