छत्तीसगढ़

CG: 32 किलो गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
29 Sept 2026 8:58 PM IST
CG: 32 किलो गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Sukma. सुकमा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुकमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 किलो 765 ग्राम गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा, मोबाइल फोन और नगदी सहित कुल लगभग 16 लाख 51 हजार 410 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के
निर्देशन
में जिले में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन और तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 28 सितंबर 2026 को थाना सुकमा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोन्टा ढेंग सुकमा के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति ट्रॉली बैग में गांजा लेकर मौजूद हैं।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 32 किलो 765 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और नगदी भी जब्त की है। गांजा समेत जब्त पूरे मशरूका की कीमत करीब 16 लाख 51 हजार 410 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद आलिम पिता मोहम्मद गुलजार, उम्र 19 वर्ष, निवासी शारापुर मीरापुर खुर्द, थाना जानसठ, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी मोहम्मद मुजम्मिल कुरैशी पिता अब्दुल जब्बार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बहादुर गंजखेड़, थाना खैर, जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

तीसरे आरोपी की पहचान सलीम कांकर शेख पिता कांकर शेख, उम्र 45 वर्ष, निवासी मेरजगांव, कर्जत, थाना कर्जत, जिला अहमदनगर महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 81/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सुकमा पुलिस के अनुसार इस वर्ष अब तक 24 अंतर्राज्यीय समूहों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इन मामलों में करीब 3 करोड़ 31 लाख 77 हजार 650 रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे की तस्करी और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मुखबिर तंत्र और चेकिंग के जरिए अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Next Story