छत्तीसगढ़

CG: 215 किलो गांजा जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 July 2025 11:11 PM IST
CG: 215 किलो गांजा जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले की सोमनी पुलिस को अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 215 किलो गांजा को जब्त करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक ट्रक, मोबाइल फोन समेत कुल 46.75 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा ट्रक (क्रमांक WB-23-E-4218) में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है, जो दुर्ग होते हुए राजनांदगांव के जीई रोड से निकलेगा। सूचना के आधार पर थाना सोमनी के पास नाकाबंदी प्वाइंट बनाया गया और संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई। गवाहों की उपस्थिति में ट्रक की तलाशी लेने पर, ऊपर की ओर स्पंज आयरन लदा हुआ मिला जबकि पीछे के हिस्से में छुपाकर रखी गई 8 प्लास्टिक बोरियों में गांजा बरामद हुआ। वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 215 किलो पाई गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 21.50 लाख रुपये आंकी गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 20 जुलाई को वे कौशल फेरो मेटल प्रा.लि. से स्पंज आयरन लादकर जलना (महाराष्ट्र) जा रहे थे। रास्ते में संबलपुर के पास एक व्यक्ति ने उन्हें पार्सल के रूप में गांजा ले जाने का लालच दिया और प्रति बोरी 5000 रुपये देने की बात कही। लालच में आकर दोनों तस्करी के लिए राजी हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और गांजा, ट्रक (कीमत ₹25 लाख) व दो मोबाइल (कीमत ₹25,000) सहित कुल ₹46,75,000 की सामग्री जब्त की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:-
भरत कुमार सिंह, निवासी ताजपुर, जिला छपरा (बिहार)
पुरन लाल लड़िया, निवासी ग्राम कुमरोड़ा (म.प्र.), वर्तमान निवासी झांकड़पारा, संबलपुर (ओडिशा)
Tagsगांजा तस्करीराजनांदगांव गांजा जब्तीसोमनी पुलिस कार्रवाईएनडीपीएस एक्टओडिशा से गांजा तस्करीट्रक से गांजा सप्लाईअंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तारी215 किलो गांजाGanja SeizureRajnandgaon Drug BustNDPS Act ArrestOdisha to Maharashtra GanjaInter-state smugglingTruck Ganja HiddenSomni Police ActionGanja Trafficking Indiaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story