छत्तीसगढ़
CG: सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौत
jantaserishta.com
21 July 2024 11:14 PM IST

x
सीजी न्यूज़
सीतापुर: शनिवार की रात अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच 43 पर काराबेल के समीप मंगारी के पास सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सिर पर गंभीर चोट लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक़ अंबिकापुर निवासी जोसेफ व विकास किसी कार्य से सीतापुर क्षेत्र आए थे। यहां से लौटते समय रात करीब 8 बजे रायगढ़-अंबिकापुर एनएच पर काराबेल से पहले उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे माइलस्टोन से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माइलस्टोन उखड़ गया और उसके टुकड़े हो गए। इधर बाइक से गिरने के बाद दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई, इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां उसने भी दम तोड़ दिया।
Tagsसीतापुरसीतापुर न्यूज़सीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच 43एनएच 43SitapurSitapur NewsCG NewsChhattisgarh NewsAmbikapur-Raigarh NH 43NH 43
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





